शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 6050-6100 के दायरे में बाधा : पशुपति सुब्रमण्यम (Pisupati Subramanyam)

भारतीय शेयर बाजार अभी मजबूत नजर आ रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में बाजार की तेजी थम सकती है।
निफ्टी (Nifty) को 6100 के स्तर को पार करना मुश्किल दिख रहा है। निफ्टी को 6050-6100 के दायरे में बाधा का सामना करना पड़ेगा। अभी तक बाजार को आगे बढ़ाने में हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और टीसीएस का प्रमुख योगदान रहा है, लेकिन रिलायंस और एसबीआई की चाल धीमी रही है। मेरा कहना है कि अब बाजार की नजर एसबीआई के नतीजों और आगामी मानसून पर लगी हुई। मानसून और बाकी बचे तिमाही नतीजों पर घरेलू बाजार की अगली दिशा तय हो सकती है।
क्षेत्रों के लिहाज से धातु और पीएसयू बैंक ठीक लग रहे हैं। धातु क्षेत्र के प्रमुख शेयरों की बात करें, तो जेएसडब्लू स्टील और टाटा स्टील मजबूत नजर आ रहे हैं। लंबी अवधि के नजरिये से बीएचईएल का शेयर निवेश के लिए सबसे अच्छा दिख रहा है। इसके अलावा थर्मेक्स, बीईएमएल और एलऐंडटी के शेयरों में भी निवेश किया जा सकता है। पशुपति सुब्रमण्यम, निवेश सलाहकार (Pisupati Subramanyam, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 07 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख