शेयर मंथन में खोजें

अब मानसून पर टिकी घरेलू बाजार की नजर : पशुपति सुब्रमण्यम (Pisupati Subramanyam)

भारतीय शेयर बाजार आने वाले 10-15 दिनों के लिए सीमित दायरे में नजर आ रहा है।
निफ्टी (Nifty) को 5800-5950 के दायरे में मजबूत सहारा मिलेगा, जबकि निफ्टी को 6050-6150 के दायरे में बाधा का सामना करना पड़ेगा। मेरा कहना है कि अधिकतर बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे घोषित हो चुके हैं। अब बाजार की नजर मानसून की ओर लगी हुई। जून के महीने में मौसम विभाग से कैसे संकेत मिलते हैं? इससे घरेलू बाजार की दिशा तय होगी। अगर मौसम विभाग अच्छे मानसून का संकेत देता है, तो ग्रामीण क्षेत्र के माहौल को बल मिलेगा और इसकी वजह से आईटीसी जैसी कंपनी को खास तौर से फायदा मिल सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से पावर ठीक लग रहा है। लंबी अवधि के नजरिये से बीएचईएल का शेयर निवेश के लिए सबसे अच्छा दिख रहा है। इसके अलावा मीडिया क्षेत्र के टीवी टुडे, टीवी18 और जी न्यूज के शेयरों में भी निवेश किया जा सकता है। पशुपति सुब्रमण्यम, निवेश सलाहकार (Pisupati Subramanyam, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 24 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख