शेयर मंथन में खोजें

जून निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5600-5670 के दायरे में : पशुपति सुब्रमण्यम (Pisupati Subramanyam)

भारतीय शेयर बाजार नकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे में नजर आ रहा है।
निफ्टी (Nifty) को 5500 के स्तर पर सहारा मिलेगा। इस हफ्ते जून वायदा सीरीज का निपटान है। मेरा मानना है कि जून निफ्टी का निपटान 5600-5670 के दायरे में होगा। मेरा कहना है कि अभी रुपये की चाल पर घरेलू बाजार का ध्यान लगा हुआ है। आने वाले समय में अगर सरकार रुपये को लेकर कोई कदम उठाती है, तो घरेलू बाजार को नयी दिशा मिल सकती है। इसके अलावा फेडरल रिजर्व द्वारा बांड खरीद कार्यक्रम धीमा किये जाने के संकेतों से भी घरेलू बाजार पर दबाव बन रहा है। 
क्षेत्रों के लिहाज से सभी कमजोर नजर आ रहे हैं। मेरी सलाह है कि निवेशकों को बाजार के हिसाब से चलना चाहिए। मौजूदा स्थिति में निवेशकों को नया निवेश करने से बचना चाहिए। आने वाले दिनों में रुपये में सुधार हो सकता है। इसलिए, घरेलू बाजार को देख कर ही निवेश करें। पशुपति सुब्रमण्यम, निवेश सलाहकार (Pisupati Subramanyam, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 24 जून 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख