शेयर मंथन में खोजें

आर्थिक आँकड़ों पर लगी घरेलू बाजार की नजर : पशुपति सुब्रमण्यम (Pisupati Subramanyam)

भारतीय शेयर बाजार मजबूत नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) 5900 के स्तर तक जा सकता है।
निफ्टी (Nifty) को 5700-5750 के स्तर पर मजबूत सहारा मिल रहा है। मेरा कहना है कि घरेलू बाजार में रुपये की चाल को लेकर चिंता कायम है। आईआईपी और जीड़ीपी के आँकड़ों के बाद ही बाजार में नयी चाल देखने को मिल सकती है। आने वाले समय में नीतिगत ब्याज दरों को लेकर आरबीआई क्या कदम उठाता है? इस पर भी बाजार की नजर लगी हुई है।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और कैपिटल गुड्स मजबूत नजर आ रहे हैं, जबकि रियल्टी कमजोर दिख रहा है। अगर खास शेयर की बात करें, तो निवेशकों को बीएचईएल के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदना चाहिए। इसका साल भर की अवधि का लक्ष्य 250 रुपये का होगा। पशुपति सुब्रमण्यम, निवेश सलाहकार (Pisupati Subramanyam, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 09 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!