शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5950 पर कड़ी बाधा : पशुपति सुब्रमण्यम (Pisupati Subramanyam)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5790-5850 के बीच रह सकता है।
आने वाले दिनों में निफ्टी को 5700 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा, जबकि निफ्टी को 5950 पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा। मेरा कहना है कि अब नतीजों का मौसम शुरू होने वाला है। बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि कंपनियाँ अपने तिमाही नतीजों में इस कारोबारी साल के बाकी समय के बारे में किस तरह के अनुमान सामने रखती हैं। खास तौर से बैंक, ऑटो और रियल्टी क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों पर घरेलू बाजार की दृष्टि लगी रहेगी।
क्षेत्रों के लिहाज से खास नजर  नहीं आ रहा है। निवेशकों को मेरी राय है कि घरेलू बाजार में हर गिरावट में खरीदारी की जा सकती है। इस स्थिति में बैंक क्षेत्र के शेयरों में निवेश करें। लेकिन रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों से दूर रहें। पशुपति सुब्रमण्यम, निवेश सलाहकार (Pisupati Subramanyam, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख