शेयर मंथन में खोजें

सितंबर निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5925 के आसपास : पशुपति सुब्रमण्यम (Pisupati Subramanyam)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5925-5975 के बीच रह सकता है। 
मेरा कहना है कि मौजूदा समय में नकदी (लिक्विडिटी) की वजह से घरेलू बाजार टिका हुआ है। इस समय कोई अन्य कारण बाजार को सहारा देता नहीं दिख रहा है।  इसके अलावा बाजार में फेडरल रिजर्व के बांड खरीद कार्यक्रमों से जुड़ी अनिश्चितता कायम है। आने वाले समय में निफ्टी में नीचे की ओर 5700-5750 का दायरा रहेगा, जबकि ऊपर की ओर 6100-6150 का दायरा रहेगा। इस हफ्ते सितंबर वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि सितंबर निफ्टी का निपटान 5925 के आसपास में हो सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक मजबूत नजर आ रहा है। निवेशकों को मेरी राय है कि घरेलू बाजार की हर गिरावट में बैंक क्षेत्र के शेयरों में निवेश करें। पशुपति सुब्रमण्यम, निवेश सलाहकार (Pisupati Subramanyam, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 23 सितंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!