शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) के कदम पर टिकी घरेलू बाजार की नजर : पशुपति सुब्रमण्यम (Pisupati Subramanyam)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5380-5420 के बीच रह सकता है।
आने वाले समय में निफ्टी को 5150 और 5100 पर मजबूत सहारा मिलेगा। मेरा कहना है कि संसद में पास हुए खाद्य सुरक्षा विधेयक और भूमि अधिग्रहण, पुर्नवास एवं व्यवस्थापन विधेयक उद्योग जगत को झटका देने वाले लग रहे हैं। इससे नये निवेश होने की संभावना कम हो गयी है। अब घरेलू बाजार की नजर आरबीआई के कदम पर लग गयी है। आरबीआई 18 सितंबर 2013 को मौद्रिक नीति की समीक्षा करने वाला है।
क्षेत्रों के लिहाज से सीमेंट मजबूत नजर आ रहा है। निवेशकों को मेरी राय है कि अभी मौजूदा समय में कंपनियों के शेयरों से दूर रहने की रणनीति उनके लिए ठीक रहेगी। नये निवेश के लिए आरबीआई की मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक का इंतजार करें। पशुपति सुब्रमण्यम, निवेश सलाहकार (Pisupati Subramanyam, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 30 अगस्त 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख