शेयर मंथन में खोजें

रुपये की वजह से घरेलू बाजार पर दबाव : पशुपति सुब्रमण्यम (Pisupati Subramanyam)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5590-5650 के बीच रह सकता है।
मेरा कहना है कि घरेलू बाजार में रुपये का दबाव बना हुआ है। रुपये की चाल पर ही घरेलू बाजार की आगे दिशा तय होगी। कल पेश हुए आईआईपी के आँकड़े भी निराशाजनक रहे हैं। कारोबारियों को मेरी सलाह है कि निफ्टी में 3% का घाटा काटने का स्तर रख कर नये सौदे करें। 
क्षेत्रों के लिहाज से कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। अगर एसबीआई के शेयर की बात करें, तो बैंक के नतीजे कमजोर रहे हैं। जिनके पास एसबीआई के शेयर पहले से हैं, वे बैंक के शेयर को रखे रहें। अभी मौजूदा स्तरों पर नयी खरीदारी की सलाह नहीं है। निवेशकों को मेरी राय है कि अभी मौजूदा समय में कंपनियों के शेयरों से दूर रहने की रणनीति उनके लिए ठीक रहेगी। पशुपति सुब्रमण्यम, निवेश सलाहकार (Pisupati Subramanyam, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 13 अगस्त 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख