शेयर मंथन में खोजें

आज बाजार सुस्त-सपाट रहने की संभावना

पशुपति सुब्रह्मण्यम, रिसर्च प्रमुख, वेंचुरा सिक्योरिटीज

आज भारतीय शेयर बाजारों के एकदम सपाट या सुस्त (डल) रहने की संभावना है। हो सकता है कि हमारे शेयर बाजारों में नये हफ्ते के कारोबार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हो, लेकिन इस बढ़त के टिकने में संदेह है। आज शेयर बाजारों के गिरावट के साथ बंद होने की संभावना काफी अधिक रहेगी।

इस समय बाजारों में अनिश्चितता का माहौल हावी है। ऐसे में इसकी दिशा तय नहीं हो पा रही है। इस हफ्ते पेट्रोकेमिकल कंपनियों और सीमेंट कंपनियों के आने वाले नतीजे इनकी दिशा तय करने में प्रमुख भूमिका निभायेंगे। पिछले हफ्ते मुख्यतः आईटी क्षेत्र और बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियों के नतीजे आये हैं, जो कमोबेश बाजार की आशाओं के अनुरूप ही रहे हैं।
अमेरिका में सिटीग्रुप के दो हिस्से में हो जाने का भारतीय शेयर बाजारों पर असर नहीं पड़ेगा। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) इस समय देखो और इंतजार करो की नीति अपना रहे हैं। ऐसे में सारा दारोमदार बड़ी कंपनियों के अक्टूबर-तिमाही के नतीजों पर है। इस कारण शेयर बाजारों के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण है।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख