शेयर मंथन में खोजें

पशुपति सुब्रमण्यम Pisupati Subramanyam

आज बाजार सुस्त-सपाट रहने की संभावना

पशुपति सुब्रह्मण्यम, रिसर्च प्रमुख, वेंचुरा सिक्योरिटीज

आज भारतीय शेयर बाजारों के एकदम सपाट या सुस्त (डल) रहने की संभावना है। हो सकता है कि हमारे शेयर बाजारों में नये हफ्ते के कारोबार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हो, लेकिन इस बढ़त के टिकने में संदेह है। आज शेयर बाजारों के गिरावट के साथ बंद होने की संभावना काफी अधिक रहेगी।

आज शेयर बाजारों में कमजोरी की संभावना

पशुपति सुब्रह्मण्यम, रिसर्च प्रमुख, वेंचुरा सिक्योरिटीज

भारतीय शेयर बाजारों में आज कमजोरी रहने की संभावना दिख रही है। इसके पीछे पहली बात यह है कि वैश्विक संकेत कमजोर दिख रहे हैं। दूसरी बात यह कि कुछ दिनों की तेजी के बाद एक नरमी की गुंजाइश हमेशा होती है। ऐसे में सेंसेक्स 9,300-9,400 के स्तरों के आसपास आधार बनाने की कोशिश करेगा। बाजारों में इस समय जो माहौल है, वह कारोबारियों के लिए अच्छा है। ऊपर के स्तरों पर खरीदारी नहीं आ पा रही है। ऐसे में शेयर बाजारों के एक निश्चित दायरे में रहने की उम्मीद है।

इस साल का अनुमान लगाना मुश्किल

पशुपति सुब्रह्मण्यम, रिसर्च प्रमुख, वेंचुरा सिक्योरिटीज

बाजारों की अनिश्चितता ऐसी है कि आगे आने वाले एक साल के लिए कुछ कहना काफी मुश्किल है। यह लोकसभा चुनाव का साल है, ऐसे में चुनावों से तीन महीने पहले और इसके तीन महीने बाद यानी कुल छः महीने तक नीति निर्धारण का काम रुक जायेगा।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!