शेयर मंथन में खोजें

सीमित दायरे में रहने की संभावना

आशु मदान, राष्ट्रीय प्रमुख (रिटेल), रेलिगेयर सिक्योरिटीज

आज के बाजार के बारे में मेरा मानना है कि इसकी शुरुआत काफी फीकी रहेगी। दिन भर के कारोबार में बाजार एक सीमित दायरे में रह सकता है और आखिरी घंटों में कुछ तेजी आ सकती है। कल हमारे बाजारों में जो गिरावट आयी थी, उसके पीछे मुनाफावसूली को मुख्य कारण माना जा सकता है।

पिछले दिनों हर बढ़त पर बेचने की मानसिकता दिख रही थी, लेकिन अब बाजार में हर गिरावट पर खरीदने की मानसिकता बन गयी है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में की गयी कमी का हमारे यहाँ बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों पर अच्छा असर दिखना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाजार के हालात को देखते हुए आज अच्छा प्रदर्शन करने वाले किसी खास क्षेत्र के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन फिर भी कुल मोटे तौर पर एफएमसीजी क्षेत्र बेहतर लग रहा है। दिसंबर महीने के अंत तक विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से किसी खास सक्रियता की उम्मीद नहीं है। 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख