शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5650-5800 के दायरे में : नितेश चाँद (Nitesh Chand)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5675-5730 के बीच रह सकता है।
आने वाले समय में बाजार में मजबूती आ सकती है। निफ्टी को 5750 के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ेगा, जबकि निफ्टी को 5675 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। अगले हफ्ते अप्रैल वायदा सीरीज का निपटान है। मेरा मानना है कि अप्रैल निफ्टी का निपटान 5650-5800 के दायरे के बीच होगा।
क्षेत्रों के लिहाज से सीमेंट और धातु ठीक लग रहे हैं। निवेशक को मेरी सलाह है कि लंबी की अवधि के लिए एनटीपीसी, बीपीसीएल, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी करें। आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस के शेयरों में धीरे-धीरे खरीदारी करने की रणनीति ठीक रहेगी। नितेश चाँद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीज (Nitesh Chand, Technical Analyst, Sykes & Ray Equities)
(शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख