शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 6125 के स्तर पर बाधा : नितेश चाँद (Nitesh Chand)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6050-6120 के बीच रह सकता है।
आने वाले समय में निफ्टी को 6125 के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ेगा, जबकि इसे 6010 के स्तर पर सहारा मिलेगा। घरेलू बाजार के लिए अच्छी बात है कि एफआईआई की ओर से लगातार खरीदारी जारी है। अभी अमेरिकी शेयर बाजार नयी ऊँचाई पर है और इसकी वजह से एफआईआई की दिशा अमेरिकी बाजार की ओर जाती मुझे नहीं दिख रही है। क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था में और विकास की उम्मीद एफआईआई को नजर आ रही है।
क्षेत्रों के लिहाज से धातु, खनन और कैपिटल गुड्स  ठीक लग रहे हैं, जबकि बैंकिंग में मुनाफवसूली नजर आ सकती है। निवेशक को मेरी सलाह है कि चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में खरीदारी करें। लंबी की अवधि के लिए निवेशक बीएचईएल, बीपीसीएल, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी करें। नितेश चाँद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीज (Nitesh Chand, Technical Analyst, Sykes & Ray Equities)
(शेयर मंथन, 09 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख