शेयर मंथन में खोजें

मई निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5950-6200 के दायरे में : नितेश चाँद (Nitesh Chand)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक रुझान के साथ एक सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6065-6110 के बीच रह सकता है।
आने वाले समय में निफ्टी का दायरा 5950-6200 रह सकता है। घरेलू बाजार को नकदी (लिक्विडिटी) की वजह से बल मिल रहा है। इल हफ्ते मई वायदा सीरीज का निपटान है। मेरा मानना है कि मई निफ्टी का निपटान 5950-6200 के दायरे में होगा।
क्षेत्रों के लिहाज से धातु और खनन ठीक लग रहे हैं। मध्यम अवधि के लिए कोल इंडिया का शेयर अच्छा दिख रहा है। कोल इंडिया के शेयर में मौजूदा भाव पर खरीदारी की जा सकती है। इसका लक्ष्य 340 रुपये का रखें, जबकि घाटा काटने का स्तर 310 रुपये का होगा। मध्यम और लंबी की अवधि के लिए निवेशक भारती एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, बीएचईएल और एनटीपीसी के शेयरों में खरीदारी करें। नितेश चाँद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीज (Nitesh Chand, Technical Analyst, Sykes & Ray Equities)
(शेयर मंथन, 28 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख