शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5850 पर कड़ी बाधा : नितेश चाँद (Nitesh Chand)

भारतीय शेयर बाजार मजबूत नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5780-5825 के बीच रह सकता है।
निफ्टी को आगे बढ़ने में इसका 5850 का स्तर कड़ी बाधा बनेगा, जबकि इसको 5750 के स्तर मजबूत सहारा मिल रहा है। मेरा कहना है कि जब तक निफ्टी 5750 के ऊपर है, तब तक घरेलू बाजार में बड़ी गिरावट नहीं दिख रही है। अब तिमाही नतीजों का मौसम शुरू होने वाला है। बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि कंपनियाँ अपने तिमाही नतीजों में इस कारोबारी साल के बाकी समय के बारे में किस तरह के अनुमान सामने रखती हैं।
क्षेत्रों के लिहाज से एफएमसीजी ठीक लग रहा है, जबकि बैंक कमजोर लग रहा है। छोटी एवं मध्यम अवधि के लिए मैरिको, रिलायंस कम्युनिकेशंस, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर अच्छे लग रहे हैं। लंबी की अवधि के लिए निवेशक एनएचपीसी, रिलायंस कम्युनिकेशंस, एनटीपीसी, जी इंटरटेनमेंट और आदित्य बिरला नूवो के शेयरों में खरीदारी करें। नितेश चाँद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीज (Nitesh Chand, Technical Analyst, Sykes & Ray Equities)
(शेयर मंथन, 04 जुलाई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख