शेयर मंथन में खोजें

नवंबर निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6200 के आसपास : नितेश चंद (Nitesh Chand)

भारतीय शेयर बाजार अभी कमजोर नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6075-6150 के बीच रह सकता है।
मेरा कहना है कि आने वाले समय में निफ्टी को 6300 के स्तर पर कड़ी बाधा मिलेगी, जबकि इसको 5800 के स्तर मजबूत सहारा मिलेगा। इस हफ्ते नवंबर वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि नवंबर निफ्टी का निपटान 6200 के आसपास में हो सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से कैपिटल गुड्स ठीक लग रहा है, जबकि बैंक कमजोर नजर आ रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो 1 महीने की अवधि के लिए फिनकेबल्स को 71 रुपये के ऊपर खरीदें। इसमें 65 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें, जबकि इसका लक्ष्य 90 रुपये का होगा। लंबी की अवधि के लिए निवेशक रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन ऐंड टुब्रो, सेसा स्टरलाइट और बीएचईएल के शेयरों में खरीदारी करें। नितेश चंद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीज (Nitesh Chand, Technical Analyst, Sykes & Ray Equities)
(शेयर मंथन, 26 नवंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख