शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 6150 पर मजबूत सहारा : नितेश चंद (Nitesh Chand)

भारतीय शेयर बाजार आज सीमित दायरे में रह सकता है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 6325-6375 के बीच रह सकता है। 
मेरा कहना है कि आने वाले दिनों में निफ्टी को 6400 के स्तर पर कड़ी बाधा मिलेगी, जबकि इसको 6150 के स्तर मजबूत सहारा मिलेगा। 
क्षेत्रों के लिहाज से धातु और खनन ठीक लग रहे हैं, जबकि बैंक कमजोर नजर आ रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो छोटी और मध्यम अवधि के लिए सेसा स्टरलाइट में 192 रुपये पर खरीदारी करें। इसमें 174 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें, जबकि इसका लक्ष्य 230 रुपये का होगा। मध्यम और लंबी की अवधि के लिए लार्सन ऐंड टुब्रो को 1110 रुपये पर खरीदें, जबकि इसमें घाटा काटने का स्तर 1060 का रखे। इसका लक्ष्य 1250-1300 रुपये का होगा। निवेशक लंबी अवधि के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में खरीदारी करें। नितेश चंद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीज (Nitesh Chand, Technical Analyst, Sykes & Ray Equities)
(शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख