शेयर मंथन में खोजें

जानिये विकास सेठी के पसंदीदा स्‍टॉक जो बन सकते हैं मल्‍टीबैगर

राकेश सुराना : अगले 1-2 साल तक रखने लायक 2-3 स्‍टॉक कौन से हो सकते हैं ?

Expert Vikas Sethi: मुझे वॉटर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर वाली कं‍पनियाँ मुझे अच्‍छी लगती हैं, जिनके 2-3 स्‍टॉक मेरे रडार पर रहते हैं। इनमें आईओएन एक्‍सचेंज, वा टेक वाबाग और ईएमएस को मैं ट्रक करता हूँ। अभी आईओएन एक्‍सचेंज में वर्तमान स्‍तरों पर खरीदारी की सलाह मेरी ओर से है। मुझे लगता है कि आने वाले समय में ये स्‍टॉक अच्‍छा करेगा। ये बेहतरीन गुणवत्‍ता वाली कंपनी है। इसके अलावा मुरुगप्‍पा समूह की ईआईडी पैरी मुझे अच्‍छी लगती है। इसमें बड़े और नामी म्‍यूचुअल फंड का भी निवेश है। इस कड़ी में तीसरा नाम जीएमडीसी कंपनी का रहेगा, जो आने वाले 2-3 साल में अच्‍छा प्रदर्शन करेगा। 

(शेयर मंथन, 06 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख