शेयर मंथन में खोजें

eMudhra Ltd Share Latest News: अत्यधिक महँगा है स्टॉक, 885 रुपये पर रखें नजर

देबीबाग : ईमुद्रा पर आपकी क्या राय है? पहले यह काफी महँगा था। क्या अब इसके भाव खरीदने के लिहाज से सही स्तर पर हैं? मेरा नजरिया 1-2 साल की लंबी अवधि के लिए है।

Expert Shomesh Kumar: ये कारोबार की श्रेणी बहुत अच्छी है, लेकिन स्टॉक मूल्यांकन अत्यधिक महँगा है। मेरे हिसाब से निवेश के लिए ये स्टॉक सुरक्षित नहीं है। इसलिए अभी चुपचाप रहने में ही भलाई है। मगर इसके भाव किसी दिन 885 रुपये के स्तर से ऊपर निकल गये, तो कह सकते हैं कि इसका समय बदलने वाला है। लेकिन इसके महँगे मूल्यांकन को देखते हुए, मेरी समझ में स्टॉक को और नीचे जाना चाहिए। इसके 12% आरओई पर 70 गुना का मूल्यांकन मेरी समझ के बाहर है।  

(शेयर मंथन, 05 जुलाई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

  • वित्तीय स्वतंत्रता : जी लें जिंदगी अपनी शर्तों पर - निवेश मंथन (अगस्त 2026)

    वित्तीय स्वतंत्रता वह स्थिति है, जहाँ जीवन के बड़े फैसले नौकरी और अगली तनख्वाह की मजबूरी से तय न हों। पर वास्तव में भारत के अधिकांश लोगों की वित्तीय तैयारियाँ इतनी आधी-अधूरी हैं कि नियमित आय रुकते या घटते ही वे तंगी की हालत में आ जाते हैं या उनकी जीवन-शैली प्रभावित हो जाती है।

देश मंथन के आलेख