शेयर मंथन में खोजें

ITC Ltd Share Latest News: 375 रुपये के निकट खरीदने पर मिलेगा बेहतर आरओआई

अवनींद्र, पटना : मैंने आईटीसी के 100 शेयर 410 रुपये के भाव पर खरीदे हैं, 2027 तक होल्ड करने का इरादा है। इसमें क्या करें? 

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक का एफएमसीजी कारोबार जब पूरी तरह से अलग हो जायेगा, तभी इसके मूल्यांकन में भी सुधार आयेगा। 2-2.5 साल के नजरिये से स्टॉक में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इसमें तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं है। इस स्टॉक ने जुलाई 2023 से निवेशकों को कोई कमाई नहीं करायी है। अधिकतम कंसोलिडेशन 3 साल का रहता है और इस स्टॉक ने 2 साल का समय काट लिया है। इस लिहज से आपकी चयनित अवधि में इसे ठीक-ठाक प्रदर्शन करना चाहिए। इस स्टॉक 375 रुपये के आसपास खरीदने पर आरओआई अच्छा मिलने की संभावना रहेगी। 

(शेयर मंथन, 07 जुलाई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख