शेयर मंथन में खोजें

क्या आपको बजाज ऑटो के शेयर में निवेश करना चाहिए या इंतजार करना चाहिए? जानिए विशेषज्ञों की राय

अलका सिंह जानना चाहती हैं कि उन्हें बजाज ऑटो के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि भारतीय दोपहिया उद्योग में बजाज ऑटो एक प्रमुख कंपनी है। हाल के दिनों में जीएसटी 2.0 कटौती के बाद वाहनों की कीमतों में कमी आई है, जिससे दोपहिया क्षेत्र को फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी भी बजाज ऑटो के सामने कुछ निर्यात से जुड़े मुद्दे हैं। जब तक ये समस्याएं पूरी तरह हल नहीं होतीं, तब तक कंपनी को घरेलू बाजार की तुलना में सीमित लाभ हो सकता है। बजाज ऑटो में निवेशक को धैर्य रखना होगा। यदि कंपनी निर्यात बाजार की चुनौतियों को हल कर लेती है और बिक्री में स्थायी बढ़ोतरी दिखाती है, तो इसका मूल्यांकन और मजबूत हो सकता है। वहीं, अल्पावधि में घरेलू मांग पर केंद्रित कंपनियां जैसे टीवीएस और हीरो मोटोकॉर्प अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में दिखाई दे रही हैं।


(शेयर मंथन, 22 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!