शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें हेरिटेज फूड्स शेयरों का विश्लेषण, निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें हेरिटेज फूड्स के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि हेरिटेज फूड्स का नाम अक्सर राजनीति और व्यवसाय के मेलजोल के कारण चर्चा में रहता है। यह कंपनी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से जुड़ी है और उनके परिवार का इस पर गहरा प्रभाव माना जाता है। राजनीतिक समीकरणों में बदलाव के चलते पहले जब वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के परिवार का वर्चस्व था, तब कंपनी को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन अब स्थितियाँ अपेक्षाकृत अनुकूल दिख रही हैं। कंपनी का वितरण नेटवर्क मजबूत है और रिटेल दुकानों में इनके उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। इस लिहाज से, कंपनी का बिजनेस मॉडल भविष्य में बेहतर मुनाफे की संभावना दिखाता है। यह भी ध्यान रखना ज़रूरी है कि कंपनी की प्रगति और प्रदर्शन पर राजनीतिक परिस्थितियों का असर पड़ सकता है। इस कारण निवेश का निर्णय लेते समय थोड़ा अतिरिक्त सावधानी बरतना आवश्यक है। कुल मिलाकर, हेरिटेज फूड्स में लंबी अवधि के लिए स्थिर कमाई और राजनीतिक समर्थन का मेल निवेशकों को अवसर प्रदान कर सकता है।


(शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख