शेयर मंथन में खोजें

अशोक लीलैंड शेयरों में वैल्यूएशन और पोर्टफोलियो की सही रणनीति क्या होगी?

राहुल वर्मा जानना चाहते हैं कि उन्हें अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि अशोक लीलैंड अपने सेगमेंट में एक मजबूत और लीडिंग कंपनी है, खासकर एचसीवी (भारी वाणिज्यिक वाहन) व्यवसाय में। हालाँकि वैल्यूएशन के मोर्चे पर यह हमेशा चर्चा में रहता है कि शेयर महंगा है या नहीं, लेकिन यदि इसे पोर्टफोलियो स्टॉक के रूप में देखा जाए तो यह मजबूत विकल्प माना जा सकता है। अशोक लीलैंड एक मजबूत पोर्टफोलियो स्टॉक है और 5 साल के नजरिये से यह अच्छा रिटर्न दे सकता है। 


(शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख