शेयर मंथन में खोजें

एक्सपर्ट से जानें क्या केन्स टेक्नोलॉजी (Kaynes Tech) शेयर निवेशकों को पैसा बनेगा?

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें केन्स टेक्नोलॉजी (Kaynes Tech) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि हाल ही में कोटक की रिपोर्ट के बाद केस टेक एक बड़ी हलचल के केंद्र में आ गया है। रिपोर्ट में कॉर्पोरेट गवर्नेंस और अकाउंटिंग डिस्क्लोजर्स को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए गए, जिसके बाद स्टॉक में तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी की ओर से सफाई दी गई है और यह भी स्वीकार किया गया है कि डिस्क्लोजर में कुछ गलतियाँ हुई थीं। वास्तविक जाँच करने का अधिकार केवल SEBI के पास है। ब्रोकरेज की रिपोर्टें केवल कंपनी द्वारा दिए गए डेटा या पब्लिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी पर आधारित होती हैं। इसलिए, रिपोर्ट से यह तो स्पष्ट है कि अकाउंटिंग और इंटरप्रिटेशन इश्यू मौजूद हैं, लेकिन जानबूझकर की गई कोई बड़ी गड़बड़ी है या नहीं, यह कहना अभी संभव नहीं है। ऐसे माहौल में समझदारी यह होगी कि निवेश निर्णय अपनी जोखिम क्षमता के अनुसार लें। जो 20 से 25% अतिरिक्त गिरावट सहन कर सकते हैं, वे ही इस स्टॉक पर विचार करें। अन्य निवेशकों के लिए इंतजार करना ही बेहतर है, क्योंकि स्पष्टता आने तक अस्थिरता बनी रहेगी।


(शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख