शेयर मंथन में खोजें

चाँदी में क्या फिर आएगी गिरावट?

चाँदी की कीमतों में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं।

और बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि  फिलहाल इसका तकनीकी ढांचा कमजोर नजर आ रहा है। चाँदी के 60 हजार रुपये के स्तर से नीचे रहने पर इसमें कुछ समय के लिए शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है। शॉर्ट कवरिंग के दौरान गिरावट की आशंका में लगाए गए दांव बंद होने से कीमतों में अस्थायी तेजी आ सकती है। अगर सोने में सुधार आता है, तो चाँदी भी बढ़कर 66 हजार रुपये के आसपास पहुँच सकती है। हालाँकि, 66 हजार रुपये के स्तर के नीचे चांदी का रुझान कमजोर बना रह सकता है। विशेषज्ञ ने यह भी कहा कि चांदी में अभी करेक्शन का एक और दौर बाकी हो सकता है। ऐसे में इसकी कीमतें 55 हजार रुपये तक फिसल सकती हैं, जबकि 45 हजार रुपये का स्तर भी संभावित निचले स्तर के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल निवेशकों को चाँदी में जल्दबाजी से बचने और बाजार की दिशा स्पष्ट होने का इंतजार करने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञ के मुताबिक, एमसीएक्स पर 61 हजार से 66 हजार रुपये के दायरे में करीब 8-10 फीसदी की तेजी की संभावना पर नजर रखी जा सकती है, लेकिन इसके बाद आगे की रणनीति बाजार की चाल के आधार पर तय करनी होगी।


(शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!