Nifty और NiftyBank में क्या बनायें रणनीति - शोमेश कुमार
मुझे लगता है कि निफ्टी में एक बार ऊपर की अच्छी चाल आनी चाहिए। मगर इसमें काफी रुकावटें आयेंगी, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिस्थितियाँ साफ नहीं हैं, अब भी अनिश्चितता बनी हुयी है।
मुझे लगता है कि निफ्टी में एक बार ऊपर की अच्छी चाल आनी चाहिए। मगर इसमें काफी रुकावटें आयेंगी, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिस्थितियाँ साफ नहीं हैं, अब भी अनिश्चितता बनी हुयी है।
मुझे लगता कि सोने में 2000 डॉलर के स्तर से थोड़ी मुनाफावसूली आनी चाहिए। इसके बाद इसे कंसोलिडेट करना चाहिए। मुझे लगता है कि अगर सोने में और तेजी आनी है तो उससे पहले इसमें मुनाफावसूली आनी चाहिए।
सोने में जब बड़ी चाल हो जाती है, तो चांदी उसका पीछा करती है और मुझे लगता है कि चांदी को भी सर्वकालिक उच्च स्तर तक जाना चाहिए। हो सकता है कि सोने से अब खरीदारी चांदी की तरफ आये।
डॉव जोंस में जो 15 मार्च को निचला स्तर बना था, वो इसके लिए बहुत अच्छा सहारा बन गया है। हालाँकि अब भी इसमें 30,000 तक नीचे फिसलने का रास्ता खुला हुआ है। एस ऐंड पी 500 और नैस्डैक की परिस्थितियाँ भी सकारात्मक दिख रही हैं।
नंदलाल माहिया : जुबिलेंट इंग्रेविया (Jubilant Ingrevia) पर आपका पाँच वर्ष के लिए क्या नजरिया है? इसका फंडामेंटल भी बता दीजिये।