शेयर मंथन में खोजें

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) : संयुक्त उपक्रम (JV) बनाया, शेयर चढ़ा

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) ने ब्राजील की कंपनी के साथ एक समझौता किया है। 

इस समझौते के तहत स्टरलाइट ने ब्राजील की कंपनी कॉन्डूसपर कॉड्यूटर्स इलेक्ट्रीकॉस (Conduspar Condutores Electricos) के साथ संयुक्त उपक्रम (JV) बनाया है। इस संयुक्त उपक्रम के तहत ब्राजील में ऑप्टिकल फाइबर केबल का उत्पादन किया जायेगा। कारोबारी साल 2015 की पहली तिमाही तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 23.75 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 2:30 बजे 4.52% की मजबूती के साथ यह 23.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख