शेयर मंथन में खोजें

सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries) का मुनाफा घटा, शेयर टूटे

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में मामूली गिरावट आयी है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 46.6 करोड़ रुपये हो गया है। जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि में 46.8 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। हालाँकि अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी में 4.7% का इजाफा हुआ है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़ कर 1085 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में यह 1137 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। नतीजे की खबर के आने के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया और यह 39.30 रुपये तक फिसल गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। आखिरकार बीएसई में कंपनी का शेयर 5.01% की कमजोरी के साथ यह 39.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख