शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) और कैर्न इंडिया (Cairn India) ने संशोधित शर्तों के साथ किया समझौता

वेदांत (Vedanta) और कैर्न इंडिया (Cairn India) के निदेशकों मंडलों ने दोनों कंपनियों के बीच विलयन समझौते को कुछ संशोधित शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है।

समझौते के तहत कैर्न इंडिया का विलय वेदांत में होगा। इस विलय समझौते की शुरुआत तब हुई थी जब आयकर विभाग ने कैर्न एनर्जी की कैर्न इंडिया में 9.5% हिस्सेदारी फ्रीज कर दी थी। 2011 में कैर्न एनर्जी ने कैर्न इंडिया की 58.5% हिस्सेदारी वेदांत को 867 करोड़ डॉलर में बेच दी थी। इस समय कैर्न इंडिया में वेदांत की 59.88% हिस्सेदारी है।
अब 14 जून 2015 को घोषित हुए दोनों कंपनियों के बीच के विलय समझौते को कुछ शर्तों में बदलाव के साथ अंतिम रूप और मंजूरी मिल गयी है। संशोधित और अंतिम शर्तों के अनुसार कैर्न इंडिया का प्रत्येक अल्पसंख्यक शेयरधारक वेदांत में हर शेयर के बदले एक इक्विटी और 10 रुपये प्रति अंकित मूल्य वाले चार प्रतिदेय तरजीही शेयर 7.5% की कूपन दर और जारी करने से 18 महीने के कार्यकाल के साथ प्राप्त करेगा। इसके अलावा कैर्न इंडिया के शेयरधारकों को कई अन्य लाभ भी प्राप्त होंगे जिनमें आकर्षक लेन-देन की शर्तें, वेदांत की विश्व स्तरिय धातु और खनन परिसंपत्तियों तक पहुँच और फ्री फ्लोट और व्यापारिक तरलता बढ़ना शामिल हैं।
इसके साथ ही वेदांत पीएलसी की वेदांत में हिस्सेदारी 62.9% से घट कर 50.1% रह जायेगी। वेदांत पीएलसी की 50.1% हिस्सेदारी के अलावा इसमें कैर्न इंडिया अल्पसंख्यक शेयरधारकों की हिस्सेदारी 20.2% और वेदांत अल्पसंख्यक शेयरधारकों की हिस्सेदारी 29.7% होगी। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख