शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ऐक्सिस बैंक, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल, हैवेल्स इंडिया, कैर्न इंडिया और इंडियन ऑयल

आज खबरों के कारण जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें ऐक्सिस बैंक, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल, हैवेल्स इंडिया, कैर्न इंडिया और इंडियन ऑयल शामिल हैं।

ऐक्सिस बैंक : बैंक का तिमाही लाभ 1,978.44 करोड़ रुपये से घट कर 1,555.53 करोड़ रुपये रहा।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज : कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही लाभ 107.41 करोड़ रुपये से बढ़ कर 107.64 करोड़ रुपये रहा।
फेडरल बैंक : बैंक का लाभ 141.39 करोड़ रुपये से बढ़ कर 167.31 करोड़ रुपये और आमदनी 2,107.09 करोड़ रुपये बढ़ कर 2,250.81 करोड़ रुपये रही।
कैर्न इंडिया : कंपनी के निदेशक मंडल ने कंपनी के वेदांत के साथ विलय को मंजूरी दे दी है।
हैवेल्स इंडिया : वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में हुए 106.83 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में 145.58 करोड़ रुपये रहा।
इंडियन ऑयल : इंडियन ऑयल कर्ज से लदी गुजरात स्टेट पेट्रोलियम खरीदने के लिए बातचीत कर रही है।
आईएल ऐंड एफएस इंजीनियरिंग : कंपनी को नागपुर मेट्रो रेल परियोजना के लिए 532.67 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
सीएंट : सीएंट ने कहा है कि कंपनी ने इजराइल में सीएंट इसराइल इंडिया नाम की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी की स्थापना की है।
सनोफी इंडिया : कंपनी के तिमाही लाभ में 32.86% की बढ़त हुई है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख