शेयर मंथन में खोजें

थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज (Thyrocare Technologies) की आमदनी 29.54% बढ़ी

थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज (Thyrocare Technologies) की तिमाही आमदनी में 29.54% की बढ़त हुई है।

कंपनी की आमदनी वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में 53.17 करोड़ रुपये की रही थी, जो बढ़ कर 68.88 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का लाभ भी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 31.72% की बढ़त के साथ 17.23 करोड रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 13.08 करोड़ रुपये था।
बीएसई में थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज का शेयर सोमवार के 569.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 571.00 रुपये पर खुला और 573.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। मजबूत शुरुआत के बाद थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज का शेयर करीब सवा 10 बजे लाल रेखा से नीचे चला गया था। करीब सवा 11 बजे तक लाल निशान पर रहने के बाद दोबारा इसमें बढ़त शुरू हुई। करीब पौने 12 बजे थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज का शेयर 1.85 रुपये या 0.33% की बढ़त के साथ 571.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख