शेयर मंथन में खोजें

पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) को मिला ठेका, शेयर चढ़ा

पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) को उत्तर प्रदेश में 232.91 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका उत्तर प्रदेश में कासगंज से एटा रोड के चार लेनिंग की परियोजना के लिए मिला है। कंपनी को इस ठेके के लिए उत्तर प्रदेश पीडब्ल्यूडी पुरस्कार पत्र भी मिल गया है।
बीएसई में पीएनसी इन्फ्राटेक का शेयर सोमवार के 556.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 585.00 रुपये पर खुला और 605.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। मजबूत शुरुआत के बाद हरे निशान पर कारोबार करते हुए पीएनसी इन्फ्राटेक का शेयर करीब सवा 12 बजे 13.55 रुपये या 2.44% की बढ़त के साथ 570.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख