शेयर मंथन में खोजें

रेलिगेयर इंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) की सहायक कंपनी ने बेची 2 कंपनियों में हिस्सेदारी

रेलिगेयर इंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) ने कहा है कि इसकी सहायक कंपनी रेलिगेयर ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट ने 2 अमेरिकी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है।

अमेरिका स्थित कंपनी ने नॉर्थगेट कैपिटल एलएलसी और नॉर्थगेट कैपिटल एलपी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है। यह लेन-देन 22 जुलाई को पूरी हो गयी है।
बीएसई में रेलिगेयर इंटरप्राइजेज का शेयर मंगलवार के 273.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 275.10 रुपये पर खुला और 278.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 3.95 रुपये या 1.45% की बढ़त के साथ 277.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा रेलिगेयर इंटरप्राइजेज का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 327.05 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 255.95 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख