शेयर मंथन में खोजें

इस कंपनी की परिसंपत्तियाँ खरीदेगी किर्लोस्कर फेरस (Kirloskar Ferrous)

किर्लोस्कर फेरस (Kirloskar Ferrous) को एक कंपनी की परिसंपत्तियाँ खरीदने के लिए निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है।

निदेशक मंडल की मंजूरी मिलने से कंपनी वीसएसएल स्टील्स के पिग आयरन संयंत्र से संबंधित चल-अचल परिसंपत्तियाँ खरीदेगी। कंपनी यह खरीदारी सौदा नकद 155 करोड़ रुपये में करेगी।
किर्लोस्कर फेरस के शेयर ने आज करीब सवा 10 बजे तक गिरने के बाद वापस ऊपर की ओर उठना शुरू किया। बीएसई में किर्लोस्कर फेरस का शेयर गुरुवार के 82.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 84.95 रुपये पर खुला है। करीब पौने 12 बजे यह 0.85 रुपये या 1.03% की बढ़त के साथ 83.30 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 89.70 रुपये और निचला स्तर 39.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख