शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) नहीं कर सकी अपना लक्ष्य प्राप्त

कोल इंडिया (Coal India) ने बीएसई को जानकारी दी है कंपनी अपने जुलाई महीने के उत्पादन और व्यापार के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकी।

कंपनी ने जुलाई महीने के लिए 40.29 एमटी के उत्पादन का लक्ष्य रखा था, जबकि कंपनी 36.74 एमटी का ही उत्पादन कर सकी। इसके अलावा कंपनी 46.57 एमटी के कुल व्यापार के लक्ष्य के मुकाबले केवल 41.47 एमटी का ही व्यापार कर सकी।
बीएसई में कोल इंडिया का शेयर सोमवार के 326.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 326.50 रुपये पर खुला है। करीब 10.40 बजे तक गिरावट का रुख रहने के बाद इसमें बढ़त का रुख शुरू हुआ। साढ़े 11 बजे के आस-पास कोल इंडिया का शेयर 0.55 रुपये या 0.17% की बढ़त के साथ 326.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख