शेयर मंथन में खोजें

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) करेगी भारत सरकार को शेयर जारी

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने बीएसई को बताया है कि इसके निदेशक मंडल की बैठक 4 अगस्त को होगी।

निदेशक मंडल की इस बैठक में भारत सरकार के पक्ष में तरजीही आधार पर 10 रुपये प्रति वाले कुल 776 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी करने पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में सिंडिकेट बैंक का शेयर सोमवार के 75.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट इसी स्तर पर खुला। सपाट खुलने के बाद सिंडिकेट बैंक का शेयर अधिकतर समय आज लाल निशान पर रहा है। करीब सवा 3 बजे सिंडिकेट बैंक के शेयर में 0.60 रुपये या 0.80% की कमजोरी के साथ 74.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख