शेयर मंथन में खोजें

स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स (Speciality Restaurants) ने खोला एक नया रेस्टोरेंट

स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स (Speciality Restaurants) ने कहा है कि कंपनी ने एक नये रेस्टोरेंट की शुरुआत की है।

कंपनी ने अपना नया सिग्री फ्रेन्चाइज रेस्टोरेंट चेन्नई में खोला है। इसके साथ ही 23 फ्रेन्चाइज रेस्टोरेंटों के साथ कंपनी के कुल रेस्टोरेंटों की संख्या 104 हो गयी है। इसके अलावा कंपनी की 18 कॉन्फेक्शनरी भी हैं।
बीएसई में स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स का शेयर सोमवार के 93.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 93.00 रुपये पर खुला। कमजोरी के साथ खुलने के बाद पौने 11 एक उछाल के अलावा स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स के शेयर में आज गिरावट रही है। करीब 3 बजे स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स का शेयर 0.30 रुपये या 0.32% की कमजोरी के साथ 93.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख