शेयर मंथन में खोजें

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने किये इक्विटी शेयर आवंटित

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने 35,363 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

कंपनी ने 10 रुपये प्रति वाले इन शेयरों को अपने उन कर्मचारियों को आवंटित किया है जिन्होंने विभिन्न एसकेएस माइक्रोफाइनेंस कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत विकल्प का प्रयोग किया है। ध्यान रहे कि भारत फाइनेंशियल का पुराना एसकेएस माइक्रोफाइनेंस ही है, जिसे कंपनी ने हाल ही में बदला है।
बीएसई में भारत फाइनेंशियल का शेयर सोमवार के 910.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज भारी गिरावट के साथ 820.00 रुपये पर खुला और 890.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.30 बजे भारत फाइनेंशियल का शेयर 63.70 रुपये या 6.99% की कमजोरी के साथ 847.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख