शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : कमिंस इंडिया, प्रिकॉल, टाटा पावर, अदाणी पावर, अपोलो टायर्स और अरविंद

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें कमिंस इंडिया, प्रिकॉल, टाटा पावर, अदाणी पावर, अपोलो टायर और अरविंद शामिल हैं।

गल्फ ऑयल : कंपनी के तिमाही लाभ में 52.2% की बढ़त हुई है।
प्रिकॉल : कंपनी का तिमाही लाभ 1.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 22.2 करोड़ रहा।
टाटा पावर : टाटा पावर आज अपने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
टीटीएमएल : कंपनी का घाटा 83.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 108.1 करोड़ रुपये रहा।
कमिंस इंडिया : कमिंस इंडिया आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
चोलामंडलम : चोलामंडलम ने कर्नाटक में अपनी 4 नयी शाखाएँ खोलीं हैं।
अदाणी पावर : कंपनी ने 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 2.74 करोड़ शेयर प्रत्येक वारंट रूपांतरण शर्तों के अनुसार आवंटित किये हैं।
सीमेंस : सीमेंस को पावर ग्रिड ऑफ बांग्लादेश से 217 करोड़ रुपये का ठेका मिला हैष
अरविंद : अरविंद आज अपने वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित करेगी।
अपोलो टायर्स : कंपनी के बोर्ड की मीटिंग 9 अगस्त को होगी, जिसमें डिबेंचर जारी करने पर विचार किया जायेगा। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख