शेयर मंथन में खोजें

ईआईएच (EIH) को हुआ घाटा, आमदनी भी घटी

ईआईएच (EIH) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 12.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 21.2 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इसके साथ ही कंपनी की आमदनी भी 8.2% की गिरावट के साथ 276.2 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 301 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में ईआईएच का शेयर मंगलवार के 116.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 114.00 रुपये पर खुला, जो इसका उच्च स्तर भी रहा। आज कारोबार के दौरान ईआईएच के शेयर में गिरावट का रुख रहा और कंपनी का शेयर 109.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसल गया। कारोबार के अंत में यह 4.55 रुपये या 3.92% की गिरावट के साथ 111.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख