शेयर मंथन में खोजें

स्वेलेक्ट एनर्जी (Swelect Energy) का लाभ 24.85% घटा, शेयर 6.53% लुढ़का

बीएसई में स्वेलेक्ट एनर्जी के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 24.85% घट कर 3.87 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 5.15 करोड़ रुपये रहा था। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की आय भी 51.89% घट कर 35.10 करो़ड़ रुपये हो गयी है। जो पिछले साल की समान अवधि में 72.96 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर कंपनी का कुल खर्च भी 70.20 करोड़ रुपये से घट कर 39.30 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसईमें स्वेलेक् एनर्जी के शेयर आज गुरुवार को गिरावट के साथ 396.25 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 10.10 बजे कंपनी के सेयर 26.20 रुपये या 6.53% की कमजोरी के साथ 375 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख