शेयर मंथन में खोजें

पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) का शेयर 2.61% उछला

बीएसई में पीएनसी इन्फ्राटेक के शेयर में गुरुवार सुबह से ही तेजी है।

कंपनी के बारे में खबर है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कंपनी को राजस्थान में 820 करोड़ रुपये का हाईवे परियोजना दी है। आज यह शेयर बढ़त के साथ 129.45 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 129.95 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 125.35 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11 बजे कंपनी के शे यर 3.20 रुपये या 2.61% की मजबूती के साथ 125.60 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 3140.04 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। पिछले सप्ताह के कारोबार में यह शेयर 124 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 118.65 तक फिसला। 25 अगस्त 2016 को यह शेयर 134.90 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर है। 23 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 82.20 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख