शेयर मंथन में खोजें

इसलिए 20% उछला टेक्नोफैब इंजीनियरिंग (Technofab Engineering) का शेयर

आज टेक्नोफैब इंजीनियरिंग (Technofab Engineering) के शेयर में 20% की उछाल आयी है।

दरअसल कंपनी को 2 ठेके मिले हैं, जिनका कुल मूल्य 227 करोड़ रुपये। कंपनी को यह दोनों ठेके पावर ग्रिड से बिजली क्षेत्र के लिए मिले हैं, जिसमें सबस्टेशन और लाइनों का बिछाना शामिल है। 32 महीनों की अवधि के लिए मिले इन ठेकों के साथ ही कंपनी के पास कुल 1,400 करोड़ रुपये के ठेके हो गये हैं।
बीएसई में टेक्नोफैब इंजीनियरिंग का शेयर 188.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में शानदार मजबूती के साथ 204.70 रुपये पर खुला और 225.60 रुपये के उच्च स्तर तक तढ़ा। करीब 1.10 बजे टेक्नोफैब इंजीनियरिंग का शेयर 37.60 रुपये या 20.00% की जोरदार बढ़त के साथ 225.60 रुपये पर ही चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 247.70 रुपये और निचला स्तर 130.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख