शेयर मंथन में खोजें

पूँजी जुटाने की खबर के बीच कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) करीब 1% फिसला

शनिवार को कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

उस बैठक में निदेशक समूह ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर/बॉन्डों के जरिये अधिकतम 5,000 करोड़ रुपये और गैर-परिवर्तनीय तरजीही शेयरों के जरिये अधिकतम 500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी। इस खबर का आज बैंक के शेयर भाव पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है।
दूसरी तरफ बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 1,294.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,295.00 रुपये पर खुला और 10.50 बजे के करीब 1,275.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। सवा 11 बजे के करीब बैंक का शेयर 11.95 रुपये या 0.92% की गिरावट के साथ 1,282.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख