शेयर मंथन में खोजें

सीमेंट कारोबार बिक्री की खबर से सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) में भारी गिरावट

सीमेंट कारोबार की बिक्री की खबर से सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) का शेयर आज 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला।

दरअसल सेंचुरी टेक्सटाइल्स के निदेशक बोर्ड ने सीमेंट व्यापार के अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। उधर अल्ट्राटेक सीमेंट को भी सेंचुरी टेक्सटाइल्स के सीमेंट कारोबार के अधिग्रहण के लिए अपने निदेशक बोर्ड की सहमति मिल गयी है। दोनों कंपनियों के बीच हुए करार के तहत सेंचुरी टेक्सटाइल्स के शेयरधारक इसके 10 रुपये प्रति वाले 08 शेयरों के बदले अल्ट्राटेक सीमेंट का 10 रुपये मूल कीमत वाला एक शेयर प्राप्त करेंगे। इस सौदे के 6 से 9 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है।
दूसरी तरफ बीएसई में सेंचुरी टेक्सटाइल्स का शेयर 1,066.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,014.00 रुपये पर खुल कर 935.00 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा। सवा 12 बजे के करीब यह 74.85 रुपये या 7.02% की गिरावट के साथ 991.60 रुपये पर चल रहा है। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट 3,859.30 रुपये के बंद भाव की तुलना में 3,929.90 रुपये पर खुला और 4,021.55 रुपये तक चढ़ा। मगर ऊपरी स्तर से ही इसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी। इस समय यह 12.10 रुपये या 0.31% की बढ़त के साथ 3,871.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख