शेयर मंथन में खोजें

डीएचएफएल (DHFL) जुटायेगी 12,000 करोड़ रुपये की पूँजी

आज से डीएचएफएल (DHFL) का गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर इश्यू खुला है, जिसके जरिये कंपनी 12,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।

कंपनी का यह इश्यू 04 जून को बंद होगा। गौरतलब है कि कंपनी अपने ऋण कारोबार के विस्तार के लिए पूँजी जुटा रही है। डीएचएफएल ने चालू वित्त वर्ष में अपने ऋण आवंटन में 30% वृद्धि का लक्ष्य रखा है। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 44,800 करोड़ रुपये बतौर ऋण आवंटित किये थे। डिबेंचर इश्यू में कंपनी पहले आओ पहले पाओ आधार पर 3, 5, 7, 10 साल की अवधि में 8.56-9.10% की कूपन दर के साथ छह श्रृंखलाओं में डिबेंचर जारी करेगी।
उधर बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 613.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 619.90 रुपये पर खुला और शुरू में ही एक डुबकी लगा कर 600.95 रुपये तक टूटा। फिर थोड़ा संभलने के बाद लाल निशान में यह एक सीमित दायरे में चल रहा है। सवा 1 बजे के आस-पास डीएचएफएल के शेयरों में 4.40 रुपये या 0.72% की कमजोरी के साथ 608.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 22 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख