शेयर मंथन में खोजें

हिस्सेदारी बेचने की खबर से उछला लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) का शेयर

खबरों के अनुसार लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) अपनी 26% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है।

विस्तार के मद्देनजर लक्ष्मी विलास बैंक ने अन्य बैंकों और पीई फंड के साथ बातचीत भी शुरू की है। खबर है कि 92 वर्ष पुराने बैंक ने विभिन्न रणनीतिक विकल्पों पर नजर रखने के लिए जेपी मॉर्गन ऐंड चेज (JP Morgan & Chase) को नियुक्त किया है। हालाँकि इस खबर की पुष्टि के लिए बीएसई (BSE) ने बैंक से जवाब माँगा है। मगर बैंक के जवाब से पहले ही इसके शेयर में जोरदार तेजी आयी है।
बीएसई में लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर 95.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 91.00 रुपये पर खुला। सत्र के बीच में थोड़े उतार-चढ़ाव के बीच 12.40 बजे के करीब यह 105.15 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब सवा 1 बजे बैंक का शेयर 5.40 रुपये या 5.64% की तेजी के साथ 101.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख