शेयर मंथन में खोजें

लगातार नौंवी तिमाही में बढ़ा लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) का मुनाफा

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 11.55% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

2017 की समान अवधि में 3,097.02 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने लगातार नौंवी तिमाही में बढ़त हासिल करते हुए 3,454.77 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसी बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 36,827.99 करोड़ रुपये से 10.45% बढ़ कर 40,678.10 करोड़ रुपये रही। गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी निर्माण और इंजीनयरिंग कंपनी के तिमाही नतीजे जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे।
लार्सन ऐंड टुब्रो के ठेके 5% बढ़ कर 49,560 करोड़ रुपये, एबिटा 5,011 करोड़ रुपये से 23% की वृद्धि होकर 5,390 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 11.9% के मुकाबले 13.2% हो गया। विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त आमदनी पर नजर डालें तो इन्फ्रा से कंपनी की आमदनी सालाना आधार पर 12% बढ़ कर 23,135.97 करोड़ रुपये, हेवी इंजीनियरिंग से 22% अधिक 1,183.46 करोड़ रुपये, विद्युत और स्वचालन से 5% अधिक 1,643.06 करोड़ रुपये और हाइड्रोकार्बन से 22% की वृद्धि के साथ 3,559.07 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा आईटी से प्राप्त आमदनी में 15%, वित्तीय क्षेत्र से 18%, विकास परियोजनाएं से कंपनी की आमदनी 7% अधिक रही।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,343.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,347.05 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 1,383.80 रुपये और निचला स्तर 1,345.05 रुपये रहा। अंत में यह 33.80 रुपये या 2.52% की मजबूती के साथ 1,377.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख