शेयर मंथन में खोजें

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) के तिमाही मुनाफे में 1,169.5% की बढ़ोतरी

वर्ष दर वर्ष आधार पर 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) के मुनाफे में 1,169.5% की बढ़ोतरी हुई है।

2017 की इसी अवधि में 310.67 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 3,943.98 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया। इसी दौरान पिरामल एंटरप्राइजेज की शुद्ध आमदनी 2,462.64 करोड़ रुपये से 22% बढ़ कर 2,991.06 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 33.8% की बढ़त के साथ 1,380.79 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 404 आधार अंक सुधर कर 46.16% पर पहुँच गया।
पिरामल एंटरप्राइजेज की वित्तीय सेवाओं से प्राप्त आमदनी 39.7% बढ़ कर 1,395 करोड़ रुपये और फार्मा क्षेत्र की आमदनी 10.1% अधिक 1,362 करोड़ रुपये की हुई। इसके अलावा कंपनी के ह्रास औऱ ऋण-परिशोधन व्यय 5.3% घट कर 115 करोड़ रुपये के रह गये। हालाँकि इतने शानदार नतीजों का कंपनी के शेयर पर कोई असर नहीं दिख रहा है।
बीएसई में पिरामल एंटप्राइजेज का शेयर 2,468.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,470.00 रुपये पर खुला और 2,428.85 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। पौने 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 6.55 रुपये या 0.27% की कमजोरी के साथ 2,461.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 29 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख