शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) ने किया आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) के साथ करार

देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक विप्रो (Wipro) ने आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने छात्रों की फॉर्मुला विद्युत कार के पुर्जों के निर्माण के लिए आईआईटी से अनुबंध किया। इन पुर्जों को तैयार करने के लिए उपकरण और सामान के साथ-साथ विप्रो बेहतर उत्पादन के लिए तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करेगी। वहीं आईआईटी बॉम्बे रेसिंग पुर्जों के लिए डिजाइन तैयार करेगी।
दूसरी तरफ विप्रो के शेयर में आज काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीएसई में विप्रो का शेयर 263.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 262.50 रुपये पर खुला है। करीब सवा 1 बजे विप्रो के शेयरों में सपाट 263.30 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 29 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख